फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर उठाई राशन की दुकान, हिस्सेदारों में चले ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कोटे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। शनिवार शाम तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर में एक व्यक्ति के नाम राशन की दुकान का प्रस्ताव हुआ था, परंतु उसने अपनी दुकान गांव के ही दो लोगों को ठेके पर उठा दी। ग्रामीणों की माने तो शुक्रवार को राशन वितरण हुआ था। दोनों हिस्सेदारों ने अधिकतर कार्डधारकों को राशन नहीं दिया, जिससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने इस बात पर हंगामा भी किया था, इसके बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल सका।
इधर, शनिवार सुबह दोनों हिस्सेदारों में पिछले हिसाब और रुपयों के बटवारे को लेकर नोकझोंक हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बाद में उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। उसी वक्त किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को अपने साथ ले गई। फिलहाल घायल पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर धीरज सोलंकी ने बताया कि मारपीट हुई है। अभी जांच चल रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें