फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर डॉक्टर और प्लंबर में हुई गाली-गलौज, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को पानी को लेकर डॉक्टर और प्लंबर में गाली-गलौज हो गई। बीच बचाव के बाद में मामला शांत कराया गया, लेकिन कुछ देर बाद प्लंबर अन्य साथी कर्मचारियों के साथ में डॉक्टर के कक्ष में घुस आया और मारपीट की।
विज्ञापन

गुन्नौरा वाजिदपुर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इसमें राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से काफी काम अभी अधूरे पड़े हुए हैं। इसको लेकर कई बार निगम के अधिकारियों का जवाब तलब भी हो चुका है, लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बावजूद अधिकारियों की मानसिकता अभी तक नहीं बदल सकी है। इसी का खमियाजा गुरुवार को एक डॉक्टर को भुगतना पड़ गया। जब डॉक्टर ने एक प्लंबर से वार्ड में पानी नहीं आने की बात की तो इस पर वह उखड़ गया और तेज आवाज में बात करने लगा। इस पर डॉक्टर से उसकी गाली-गलौज होने लगी। तेज आवाजें सुनकर आसपास में काम कर रहे लोग आ गए और दोनों में बीच बचाव करा दिया। इससे गुस्साया प्लंबर अपने कुछ सार्थियों के साथ थोड़ी देर में डॉक्टर के कक्ष में आ गया और मारपीट की। इससे डॉक्टर के चोट आ गई। मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन दोनों ओर से इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई।
-----------------
मारपीट की सूचना पर मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां पर पानी को लेकर डॉक्टर और निर्माण संस्था के कर्मचारी के बीच विवाद हो गया था। अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्वेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज शेखूपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें