फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इकतरफा प्यार में मारी छात्रा को गोली

Fri, 12 Oct 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा आरोपी को पहले से जानती थी, इसकी पुलिस ने पुष्टि कर दी है परंतु उनके बीच प्रेम प्रसंग था। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है और न ही छात्रा ने ऐसा कुछ बताया है। इससे माना जा रहा है कि आरोपी ने इकतरफा प्यार के चक्कर में उसको गोली मारी थी।
विज्ञापन

मुरादाबाद के टीएमआईयू कॉलेज में डीएलएड कर रही 24 वर्षीय छात्रा अमृता सिंह आरोपी को एक साल पहले से जानती थी। उसे भी उम्मीद नहीं थी कि आरोपी उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। पुलिस की माने तो दोनों एक साथ मुरादाबाद से बाइक पर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपी ने उसको अपनी मंशा बताई थी। इस पर छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने रास्ते में ही बाइक रोक ली और उसको गोली मार दी। इधर, चर्चा है कि आरोपी पहले से तैयार होकर आया था। अगर उसकी बात मान लेगी तो ठीक नहीं तो वह गोली मार देगा। बाद में यही हुआ, छात्र पूरे इरादे से तमंचा लेकर आया था। उसने अपनी बात मनमानी चाही थी। तमंचा दिखाकर डराया भी था। परंतु छात्रा ने ऐसे किसी चक्कर में पढ़ने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। देर रात तक उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें