फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध देशी घी फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 02 Jul 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
ghee factory
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर छापा मारकर अवैध तरीके से चलाई जा रही देशी घी की फैक्ट्री पकड़ ली। पुलिस के बुलाने पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देशी घी के सैंपल लिए हैं। यह फैक्ट्री एक नेता की बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में देर शाम तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

फैजगंज थाना क्षेत्र के एक बंद भट्ठे में अवैध तरीके से देशी घी बनाने का कारोबार चल रहा था। यहां से रोज भारी मात्रा में देशी घी बनाकर क्षेत्र में सप्लाई किया जाता है। रविवार शाम फैजगंज थाना पुलिस को देशी घी की अवैध फैक्ट्री चलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारकर ट्रक में लादा जा रहा देसी घी पकड़ लिया और बनाने वालों को हिरासत में ले लिया। मौके पर घी बनाने के उपकरण भी मिले। पुलिस ने बिसौली फूड इंस्पेक्टर को बुला लिया। बिसौली से आई खाद्य विभाग की टीम ने बरामद देशी घी के नमूने लिए। इस छापामारी की सूचना पर एक नेता भी मौके पर पहुंच गया। तभी पुलिस ने दिखावटी कार्रवाई करते हुए सारा सामान कब्जे में ले लिया और थाने ले गई। देर शाम पुलिस को बरामद घी और सारा सामान लौटाना पड़ा। 

खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारकर घी के सैंपल लिए थे। कागजात भी चेक किए थे। खाद्य विभाग की टीम ने उन्हें क्लीनचिट दे दी, जिसके आधार पर माल छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंद्रेश कुमार, एसओ फैजगंज बेहटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें