फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मालिक के बेटे का अपहरण करने के सात आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा मालिक के बेटे का अपहरण करने के सात आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

मुख्य आरोपी समेत छह लोग अब भी फरार
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर (बदायूं)। देवचरा के ढाबा मालिक के बेटे का अपहरण और मारपीट के साथ उत्पीड़न करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार दोपहर जेल भेज दिया परंतु मुख्य आरोपी समेत छह नामजद अब भी फरार चल रहे हैं, उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही है। बरेली के देवचरा निवासी व्यापारी रामऔतार के बेटे राज व बिनावर के सर्वेश की बेटी स्वाति की सोमवार रात शादी थी। बदायूं के नगला मंदिर के पास मैरिज हाल में कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते समय देवचरा के ढाबा मालिक राकेश के परिवार से जुड़ी लड़की से बिनावर के विमल प्रताप सिंह ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस पर राकेश के बेटे रवि व उसके साथियों ने विमल को पीटा था। इसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे विमल प्रताप अपने साथियों समेत देवचरा रवि के ढाबे पर जा पहुंचा और रवि को जबरन बोलेरो में डाल बिनावर ले आए। इसके बाद आरोपियों ने रवि को बिनावर कस्बे में ले जाकर पीटा। उसे गलियों में घुमाते हुए राहगीरों के पैर भी छुआए। कान पकड़कर उठक बैठक लगवाई। इस दौरान उसकी वीडियो भी बनाई गई। सूचना के पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गए। इस घटना के विरोध में पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को बिनावर थाने में हंगामा किया था। तब कहीं जाकर रवि की मां अनीता की ओर से विमल प्रताप सिंह, उसके पिता हरिओम, शैलेश, जुगेंद्र माथुर, राहुल, अतुल, आदेश, बरखेड़ा गांव के निगम चौहान, मलिकपुर के मोनू, भानुप्रताप, संदीप सिंह, मयंक सिंह व खेड़ा नवादा निवासी गिरीशपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी। मंगलवार देर रात ही रवि अपने घर पहुंच गया था।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर बुधवार को भी थाने के बाहर हंगामा हुआ। पीड़ित युवक के परिवार वालों ने आरोपियों को जेल भेजने की मांग की थी। मौके से पकड़े गए मलिकपुर गांव निवासी मयंक, संदीप, भानुप्रताप, खेड़ा नवादा के गिरीशपाल, बरखेड़ा गांव के निगम, बिनावर के आदेश और मोनू को गुरुवार दोपहर मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल लाया गया। उसके बाद सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस घटना में नामजद मुख्य आरोपी विमल प्रताप सिंह व उसके पिता हरिओम समेत छह आरोपी अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें