फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पकड़े गए दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। करीब दो महीने पहले दुष्कर्म के बाद महिला की नृशंस हत्या के आरोपियों को इस्लामनगर पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है। दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। थाना पुलिस का रटा-रटाया जवाब है कि मामले में जांच चल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस्लामनगर थाने के एक गांव में 11-12 मई की रात घर में सो रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के बाद महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। महिला का पति मानसिक मंदित है। ऐसे में उसकी बच्चों के पालन-पोषण पर भी संकट आ गया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने इस्लामनगर पुलिस को चार दिन के अंदर घटना के वर्कआउट का आदेश दिया। इसमें तत्कालीन एसओ राजवीर सिंह फेल हो गए। इसके चलते उनको इस्लामनगर थाने से हटा दिया गया। बाद में यहां का चार्ज इंस्पेक्टर रघुराज सिंह को दिया गया लेकिन अब तक दरिंदों को गिरफ्तार नहीं कर सके हैं। थाना पुलिस की यह नाकामी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इस्लामनगर रघुराज सिंह का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। यह बात सही है कि वारदात को अंजाम देने वालों तक अभी पुलिस पहुंच नहीं सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उम्मीद है कि जल्द खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें