प्रदेश में एक विवाहिता ने एक नहर में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के शव को आज दोपहर में गोताखोरों ने लंबी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। शव को मृतका के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कर सुपुर्द किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार खुदकुशी करने वाली महिला की शिनाख्त हनुमानगढ़, जैसलमेर निवासी नीतू रानी के रुप में हुई है। उसने मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र के 52 आर डी से नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मोहनगढ़ पुलिस मौका स्थल पहुंची तथा शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस के अनुसार मृतका नीतू रानी हनुमानगढ़ जिले की रहने वाली रहने वाली थी। वह नहरी क्षेत्र में खेती का कार्य करती थी। आत्महत्या के कारणों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं विवाहिता के परिजनों का सूचना कर दी है। संभवतया विवाहिता के परिजन कल हनुमानगढ़ से मोहनगढ़ पहुंचेंगे। उसके बाद ही पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।