बदायूं। जिले में सक्रिय ऑटोलिफ्टर अब देहात क्षेत्र में भी वाहन चोरी कर रहे हैं। चोरों ने बिल्सी से स्कूटी और मूसाझाग से एक बाइक चोरी कर ली। दोनों वाहन मालिकों ने पुलिस को तहरीर दी है।
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी आसिव बुधवार को एक अस्पताल के सामने सपा-बसपा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी खड़ी कर दी और कार्यक्रम में बैठ गए। वापस आये, तब तक उनकी स्कूटी चोरी हो चुकी थी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है।
गुलड़िया। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मचलई निवासी वीरपाल मौर्य अपनी बाइक लेकर गुलड़िया की साप्ताहिक बाजार आए थे। उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी और सब्जी खरीदने में लग गए। वापस आए, तब तक बाइक चोरी हो गई। उन्होंने बाइक को काफी तलाश किया लेकिन कुमार पता नहीं चला। उन्होंने बाइक चोरी के संबंध में तहरीर दी है।