फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने लिखाई मां-बेटी के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। शिक्षक के सुसाइड नोट ने यह तो पुष्ट कर दिया कि कहीं न कहीं उसकी सास और पत्नी घर और नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहीं थीं। उसको धमकी दी गई कि अगर ऐसा नहीं किया तो उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा करेंगे। शिक्षक ने उनकी बात तो नहीं मानी लेकिन अपनी जान जरूर दे दी। इससे न सिर्फ बेटी का घर उजड़ा, बल्कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो गई।
विज्ञापन

कस्बे की कृष्णा कॉलोनी निवासी मेवाराम ने बेटे अजय कुमार की पत्नी अनन्या उर्फ बेबी और उसकी सास श्यामवती के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अजय की मौत के बाद परिवार वालों ने अनन्या और उसके परिवार वालों को सूचना दी थी लेकिन कोई व्यक्ति बिसौली नहीं आया। परिवार वालों ने शिक्षक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पिता की माने तो पुत्रवधू के पिता लालाराम मूलरूप से उझानी निवासी थे। उनका परिवार काफी समय से मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शक्तिनगर में रह रहा है। लालाराम वहीं एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी मौत के बाद अनन्या के भाई अमित को नौकरी मिल गई और मां श्यामवती को पेंशन मिलने लगी। अनन्या चाहती थी कि अजय नौकरी छोड़कर शक्तिनगर रहे। इसके लिए अजय पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि उसे डराया धमकाया भी गया। इसके लिए अनन्या रोज विवाद करती थी, जिससे तंग आकर मेवाराम ने बिसौली छोड़कर गांव में रहना शुरू कर दिया। इसके बावजूद वह नहीं मानी और अपने मायके चली गई। वहां से फोन करके परेशान किया गया। अंत में उसकी वजह से अजय ने अपनी जान ही दे दी।

एक तीन से दो निशाने साध रही थी अनन्या
एक तरफ अनन्या अजय की नौकरी छुड़वाना चाहती थी और दूसरी ओर उसका पैसा भी खर्च कर रही थी। पिता मेवाराम के मुताबिक फरवरी में उसने अजय को फोन करके अपने खाते में 15 हजार रुपये भी डलवाए थे। इसके बावजूद बिसौली में उसके साथ रहने को तैयार नहीं हुई, जबकि वह गर्भवती है। डेढ़ माह बाद वह एक बच्चे को जन्म देगी।
विज्ञापन


बीआरसी केंद्र पर हुई शोकसभा
प्राथमिक विद्यालय रतनपुर के सहायक अध्यापक अजय कुमार की मौत के बाद गुरुवार को बीआरसी केंद्र पर एक शोकसभा आयोजित हुई। जिसमें उपस्थित सभी शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर अजय कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मधुकर उपाध्याय, अनुज शर्मा, वीरेंद्र कुमार, प्रभाकर सक्सेना, हरीश चंद्र, अर्जुन पाल सिंह, विजेंद्र मोहन शर्मा, अनिल गुप्ता, सचिन शर्मा, शोभित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें