फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांवों में कभी जा सकती है केंद्रीय टीम, अफसर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में कभी जा सकती है केंद्रीय टीम, अफसर अलर्ट
विज्ञापन

बिसौली। केेंद्र सरकार की टीम द्वारा स्वच्छता अभियान का सच जानने को आकस्मिक निरीक्षण का खौफ प्रशासन के अफसरों पर साफ नजर आ रहा है। केंद्रीय टीम कभी भी गांवों का निरीक्षण कर सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम ने केंद्रीय टीम के निरीक्षण को गांव लक्ष्मीपुर, कुंआडांडा और सिसईंया को चयनित किया है। एसडीएम मो. अवेश ने विकासक्षेत्र आसफपुर के गांव लक्ष्मीपुर, बिसौली के कुंआडांडा और वजीरगंज के गांव सिसईंयां जाकर स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान, सचिव आदि को गांव में साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद रखने को कहा। एसडीएम ने गांव में शौचालय निर्माण कार्य को भी देखा। ऐसे लोगों के घर भी चेक किए जिन्हें सहायता राशि की पहली किस्त मिल चुकी है, लेकिन शौचालय निर्माण शुरू नहीं किया है। ऐसे लोगों को जल्द शौचालय पूर्ण कराने को कहा गया। एसडीएम ने बताया कि किसी भी दिन केंद्रीय टीम गांवों का निरीक्षण करने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें