फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला घोंटकर मारी गई थी विधवा महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गला घोंटकर की गई थी महिला की हत्या
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी गांव के बाहर झाड़ियों में मिला था शव, एक घंटे पहले गई थी शौच को
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। नूरपुर पिनौनी गांव की झाड़ियों में मिली महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही थी। गुरुवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसकी रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। महिला के दामाद ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब 44 वर्षीय विधवा मान देवी पत्नी प्रेमपाल इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर पिनौनी निवासी थी। उसके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें एक बेटा और एक बेटी की शादी हो चुकी है। बुधवार सुबह नौ बजे से अपराह्न करीब तीन बजे तक महिला ने अपने खेत से बाजरे के पूले ढोए थे। अपराह्न करीब तीन बजे महिला शौच के लिए पास के जंगल में झाड़ियों की ओर चली गई थी। करीब एक घंटा गुजर जाने के बावजूद महिला वापस नहीं आई तो परिवार वाले उसकी तलाश में निकल पड़े। इस दौरान महिला का बेटा राहुल भी साथ था। सभी लोग तलाश करते हुए गांव के बाहर झाड़ियों में पहुंच गए, जहां महिला की लाश पड़ी थी। परिवार वाले उसी समय महिला की हत्या की आशंका जता रहे थे परंतु पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कर रही थी। पुलिस ने उसी समय शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गुरुवार दोपहर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। परिवार वाले हैरान हैं कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है और फिर किसने महिला की हत्या कर दी। महिला के दामाद हेम सिंह पुत्र हरद्वारी लाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें