फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा ही निकला बुजुर्ग पिता का हत्यारा, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। बुजुर्ग किसान भूदेव का हत्यारा और कोई नहीं, बल्कि उनका मझला बेटा निकला। उसने जमीन के लालच में पिता को मार डाला और शव को कंबल में लपेटकर भाग आया। फिर घर आकर सो गया। कबूलनामे के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी बेटे को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

यह मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टोंटपुर करसरी का है। 72 वर्षीय भूदेव सोमवार रात अपने खेत पर अकेले सो रहे थे। उसी रात अंधेरे में किसी वक्त उनकी हत्या कर दी गई थी। सुबह लोगों को इसके बारे में जानकारी हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। परिवार वालों को पहले से शक था कि भूदेव की हत्या मझले बेटे नेम सिंह ने की है। इससे वे शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे, परंतु पुलिस के कहने पर तैयार हो गए। पुलिस ने एक तरफ शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी, वहीं दूसरी ओर हत्यारे की तलाश में जुट गई। छानबीन के दौरान पुलिस को भी नेम सिंह पर शक हुआ। उसको कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई तो वह पुलिस के सवालों में उलझ गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने नेम सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा तरमीम कर लिया है। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह ने बताया कि नेम सिंह कुछ जमीन बेचना चाह रहा था लेकिन उसके पिता तैयार नहीं थे। इसपर उसने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें