फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से छेड़छाड़, दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महिलाओं
विज्ञापन

से छेड़छाड़, दो पक्ष भिड़े
दबतोरी (बदायूं)। रविवार देर रात दबतोरी रेलवे स्टेशन पर कुछ शरारती तत्वों ने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी, जिससे दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह स्टेशन पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विवाद की शुरुआत रविवार रात करीब 11 बजे हुई। उस समय बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार दबतोरी रेलवे स्टेशन पर बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन से उतरा था। उस समय स्टेशन पर मौजूद कुछ शरारती लड़कों ने परिवार में शामिल महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। यह लड़के लक्ष्मीपुर गांव के बताए जा रहे हैं जो बरेली जा रहे थे। परिवार वालों ने छेड़छाड़ का विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग लोग घायल हो गए। शरारती युवक ट्रेन आते ही बरेली चले गए। इधर, सोमवार सुबह करीब 11 बजे बरेली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन जैसे ही दबतोरी रेलवे स्टेशन पहुंची कि तभी लक्ष्मीपुर निवासी तीन युवकों को कुछ लोगों ने घेर लिया और उनकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। इससे तीनों के अलावा कुछ महिलाएं भी घायल हो गईं। मारपीट के बाद घायल बिसौली कोतवाली पहुंचे और उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। चर्चा है कि इन लोगों से मारपीट करने वाले लोग महिलाओं के साथ वाले थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्रेन से उतरने पर दो पक्षों में मारपीट हुई है। जो घायल हुए हैं उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जो लोग मारपीट के मामले में लिप्त हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-ओमप्रकाश गौतम, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें