फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजोला सोलर प्लांट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट, पीएसी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ दातागंज/ म्याऊ। रिजोला सोलर प्लांट पर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को नौ लोगों के खिलाफ उसहैत थाने में बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जिनमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिहाज से प्लांट पर पीएसी को तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रिजोला में सौर ऊर्जा का 56 मेगावाट का प्लांट बन रहा है। 1270 बीघा में निर्माणाधीन इस प्लांट में क्षेत्र के किसानों की जमीन खरीदी गई। इलाके के कुछ दबंग और दलालों का इरादा प्लांट संचालकों पर दबाव बनाने का है। इसके लिए आसपास के गांवों में रहने वाले कुछ लोगों को भड़काकर आए दिन हंगामा करा दिया जाता है। सोमवार और मंगलवार को कुछ दलालों के साथ दर्जनों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर प्लांट पर जा पहुंचे और घंटों हंगामा किया। आरोप है कि प्लांट पर मौजूद कर्मचारियों से गाली गलौज और अभद्रता की गई। बातचीत करने को पहुंचे जीएम को घेरकर धक्कामुक्की की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट वालों ने कुछ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। कुछ लोगों का कहना है कि जमीन खरीदते वक्त उन्हें नौकरी देने का भरोसा दिया था। मगर अब कार्यदायी संस्था अपने वायदे से मुकर गई है। ग्रामीणों का हंगामा बढ़ता देख प्लांट संचालकों ने एसएसपी अशोक कुमार से मदद की गुहार लगाई। एसएसपी ने बुधवार सुबह रिजोला सोलर प्लांट पर पीएसी तैनात कर दी। सुबह को कुछ ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर प्लांट पर पहुंचे थे, लेकिन पीएसी के जवानों को मुस्तैद देखकर चुपचाप लौट गए। दोपहर को एसडीएम दिनेश कुमार सिंह और सीओ उझानी भूषण वर्मा ने रिजोला सोलर प्लांट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बुधवार को प्लांट पर पूरे दिन शांति रही।
उधर, यूपी सरिला उर्जा रिजोला के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सिंटू सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई। तहरीर के आधार पर उसहैत थाने में बलवा की धाराओं (147, 148,352,504,506,323) में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जिसमें ध्रुव सिंह उर्फ राजपाल को नामजद किया गया है। सात-आठ लोग अज्ञात हैं, जो गोमिल नगला, लक्ष्मन नगला, रोहता चिरानी, माफी नगला और नगरिया दुरानी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


अब सीएम आवास पर देंगे धरना दातागंज। सोलर प्लांट पर हंगामा कर रहे ग्रामीण स्थानीय स्तर से राहत नहीं मिलने से बेहद निराशा है। उनका कहना है कि वे अपनी समस्या को लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत भेज चुके हैं। अब वे मुख्यमंत्री आवास पर धरना-प्रदर्शन को लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें