फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हतथे चढ़ा 25 हजार का इनामिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया
विज्ञापन


प्रयागराज। हत्या के मामले में वांछित 25 हजार का इनामिया बदमाश निजाम अहमद शिवकुटी पुलिस की गिरफ्तार में आ गया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई है। 25 मार्च को शिवकुटी मोहल्ले के मेंहदौरी में मामूली विवाद के बाद आरोपी निजाम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से एक ई-रिक्शा चालक मो कासिम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। उसके बाद से ही वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसकी तलाश में पुलिस कई जगह छापेमारी कर चुकी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बुधवार को इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह की अगुवाई में चेकिंग टीम को उसके शिवकुटी इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर ली। पुलिस ने उसके पास से कई जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें