फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकने से हुई थी सुदेश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रहेडिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मरे युवक के शव का पुलिस ने रविवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रहेड़िया निवासी सुदेश पाल सिंह (40) पुत्र हरपाल सिंह की शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस पर परिवार वालों ने मोहल्ले के तीन लोगों पर सुदेश की पीट पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, साथ ही परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। रविवार दोपहर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इससे माना जा रहा है कि युवक की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। उसने अपने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। हालांकि परिवार वालों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें