फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नकदी जेवर उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
क्राइम सीन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। किलाखेड़ा मोहल्ले में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर कमरे में संदूक खंगाल लिया। संदूक में रखे रुपये और जेवरात समेटने के बाद चोरों ने कांग्रेस नेता मुजाहिद रजा के घर में भी हाथ साफ करने की कोशिश की लेकिन जाग होते ही शोरगुल पर भाग गए।
विज्ञापन

चोरी की घटना बुधवार रात में करीब दो बजे की है। किलाखेड़ा निवासी सरवाना पत्नी इकरार के घर में चोर पड़ोस के खंडहर से होकर घुसे। उस समय सरवाना कमरे में सो रही थी। चोरों की आहट पर वह जागी भी लेकिन डर के मारे शोर नहीं मचाया। चोरों ने उसके कमरे में रखे संदूक से पांच हजार रुपया और सोने के कुंडल समेत पाजेब निकाल लीं। इसके अलावा चोरों ने कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री मुजाहिद रजा के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया। उसी दौरान मुजाहिद की बहन और भाई जाग गया। दोनों ने शोर मचाया तो दरवाजा खोलकर चोर भाग गए। कांग्रेस नेता ने बताया कि घर के पास जो मकान खंडहर पड़ा है, उसमें अनजान चेहरे पहले भी देखे जा चुके हैं। सुबह भनक लगते ही आसपास के लोगों का मौके पर जमघट लग गया। इधर, चोरी की घटना के बाद सरवाना, कांग्रेस नेता के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। कांग्रेस और उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें