फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का बाग में धर्मस्थल के पास निर्माण को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली के मोहल्ला पक्का बाग में सोमवार को धर्म स्थल के पास निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव की नौबत आ गई। एक पक्ष के लोगों ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए उसे ढहा दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए। दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

हंगामा शहर के मोहल्ला पक्का बाग में रविवार को मोहल्ले में धार्मिक स्थल के पास निर्माण को लेकर हुआ। निर्माण का कुछ लोगों ने विरोध किया। एक पक्ष के लोग इसे कब्रिस्तान की जगह बता रहे थे। जबकि दूसरे पक्ष का दावा था कि उसके पास जमीन का बैनामा है। बात बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने निर्माण को ढहा दिया। इससे तनातनी की स्थिति बन गई। दोनों ओर से पथराव हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली भरत कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां किसी तरह से हालात पर काबू पाया गया। तीन लोगों को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
--
वर्जन-
अवैध निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कराने वाला व्यक्ति जमीन के कागज नहीं दिखा सका। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भरत कुमार गौतम, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें