फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 59 लोगों के  खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 30 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली विभाग ने 54.85 लाख रुपये बकाया वसूले
विज्ञापन

प्रथम खंड ने 225, द्वितीय ने 285 लोगों के कनेक्शन काटे
विद्युत विभाग का बकाया वसूली और बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान जोर पकड़ने लगा है। बुधवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम और द्वितीय ने अभियान चलाकर 54.85 लाख रुपये की बकाया वसूली की। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़े गए 59 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई है। बुधवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता राज कुमार अग्रवाल ने भी बदायूं पहुंच कर वसूली का जायजा लिया। 
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अतुल अग्रवाल के निर्देशन में उझानी और बदायूं में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बकाया अदा न करने वाले 225 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। 35 लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। गुरुवार को अभियान और तेज किया जाएगा। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के निर्देशन में अभियान के दौरान बिनावर में 26, दातागंज में 10, बिल्सी में 10 और अलापुर में 13 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान 283 कनेक्शन भी काटे गए। द्वितीय खंड ने 19.65 लाख रुपये बकाया वसूली की। विभाग ने 1.35 लाख के बकाया में पीएचसी सैदपुर और 8.24 लाख के बकाया में सीएचसी वजीरगंज का भी कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
50 लाख के बकाये में 22 टॉवर के कनेक्शन काटे
बदायूं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने अभियान चलाकर जिले में अलग-अलग स्थानों पर इंडस कंपनी के 22 मोबाइल टॉवर के कनेक्शन भी काट दिए हैं। इन टॉवर पर विद्युत विभाग का करीब 50 लाख रुपया बकाया है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बकाया भुगतान न किए जाने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें