फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने आईजी को  ट्वीट किया, लूट खोलो 

Thu, 30 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजीपी तक पहुंचा प्रधानाचार्य के घर लूट का मामला
विज्ञापन

उझानी के मोहल्ला किला खेड़ा में प्रधानाचार्य के घर में दिनदहाड़े करीब साढ़े तीन लाख रुपये की डकैती के मामले का संज्ञान डीजीपी मुख्यालय ने लिया है। डीजीपी ने डीआईजी रेंज और बदायूं पुलिस को ट्वीट करके त्वरित कार्रवाई को कहा है। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को तीन बदमाशों ने किला खेड़ा में रहने वाले विमला हरि भगवान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया था। रमेश चंद्र गुप्ता की पत्नी सरिता गुप्ता घर में अकेली थी। बदमाशों ने उनको बंधक बनाकर यहां से 40 हजार रुपये और जेवर समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये का माल लूट लिया था। अगले दिन जब प्रधानाचार्य के घर दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट अखबारों की सुर्खियां बनी तो डीजीपी मुख्यालय ने भी इसका संज्ञान लिया। डीजीपी के अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से डीआईजी बरेली रेंज और एसएसपी बदायूं को मामले में त्वरित कार्रवाई कर अवगत कराने को कहा गया है। इधर, उझानी पुलिस के इस मामले में तीसरे दिन भी हाथ खाली रहे। हालांकि, इंस्पेक्टर गोपी चंद्र यादव जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें