फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी मैकेनिक का हत्या आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। थाना पुलिस ने दिनदहाड़े टीवी मैकेनिक की हत्या करने वाले आरोपी को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त की गई कैंची भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले नगर के साहबगंज इलाके में एक बारबर ने अपनी कैंची से टीवी मैकेनिक इब्ने अली की हत्या कर दी थी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस पर बड़े भाई इबले हसन ने बारबर मोहम्मद आरिफ उर्फ भूरा, जमालुद्दीन उर्फ नन्नू, हरिकृष्णगुप्ता उर्फ मोनू तथा निहालुद्दीन उर्फ रियासत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इब्ने अली का मुख्य हत्यारोपी आरिफ उर्फ भूरा हाइवे पर नरैनी चौराहे के पास खड़ा है। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर कैंची बरामद कर ली। पुलिस ने भूरा को जेल भेज दिया है। तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें