अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सेंट्रल जेल नंबर-1 में बंद एक कैदी ने चार अन्य कैदियों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि चारों आरोपियों ने उस पर लात-घूसों से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल कैदी को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में आर्य नगर निवासी 27 वर्षीय अशोक ने बताया कि वह सदर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट और दुष्कर्म के मामले में सेंट्रल जेल नंबर-1 में बंद है। रविवार को वह चार नंबर ब्लॉक के आगे खड़ा था, तभी वहां पर चनैत वासी अमित और राहुल, अनूप व अमित आए और उसकी थप्पड़-घूसों, लात से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। उसने शोर मचाया तो नंबरदार व किशन ने आकर उसे छुड़वाया। पीड़ित कैदी ने आरोप लगाया कि वह विनोद पानू का दोस्त है और आरोपी विनोद पानू के खिलाफ हैं। जांचकर्ता मेहर सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।