फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से प्रधान का पीछा कर रहे थे बदमाश, पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग। लूट के इरादे से प्रधान का पीछा कर रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। तीनों बदमाशों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा कलां के प्रधान दुर्वेश कश्यप बुधवार रात बदायूं शहर से बाइक पर दातागंज जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में उन्हें दो मोटर साइकिलों पर सवार छह बदमाश मिले, जो पीछा करने लगे। सभी बदमाशों पर असलाह थे। बदमाशों के ओवरटेक करने पर प्रधान को शक हुआ। उन्होंने अपने बाइक की स्पीड बढ़ाई और कुछ दूर भैरों नगला पेट्रोल पंप पर ले जाकर रोक दी। पीछे से बदमाश भी पंप पर पहुच गए। प्रधान ने पंप पर मौजूद कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि उनके तीन साथी मौके से भाग गए। प्रधान की सूचना देने पर मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बदमाशों को मय असलाह के पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस तीनों को अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन

एस ओ मूसाझाग प्रवेश कुमार पाठक का कहना है कि हमारे यहां कोई बदमाश नही पकड़ा गया है जानकारी कर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें