फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े बाबरिया गिरोह के तीन बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। जिले में दहशत का पर्याय बन चुके तीन बदमाश कादरचौक पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। सूत्रों का दावा है कि तीनों बदमाश बाबरिया गिरोह के हैं। माना जा रहा है कि इन्होंने ही प्रेमी नगला गांव में डकैती डाली थी। सोमवार को पुलिस कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमी नगला में छह अप्रैल की रात कुछ बदमाशों ने तीन घरों में डकैती डाली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान हरीश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने जतिन नाम के बदमाश को मौके पर पकड़ लिया था। जतिन पुत्र लक्षमण ग्राम बौरिया अनूपशहर जनपद बुलंदशहर का निवासी था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। उसी ने पूछताछ के दौरान अपने साले कल्लू पुत्र नेत्रपाल निवासी कलान शाहजहांपुर का नाम बताया था। इसके अलावा उसने किसी के नाम नहीं बताए थे। पुलिस ने उसे तो जेल भेज दिया लेकिन अन्य बदमाशों की तलाश बंद नहीं की। बताते हैं कि शनिवार रात पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने तीन बदमाश पकड़ लिए। सूत्रों की माने तो तीनों बदमाश बाबरिया गिरोह के हैं। पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश जतिन भी बाबरिया गिरोह का है। बताया जाता है कि ये बदमाश कई जिलों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बिल्सी में हुई घटना में भी इनका हाथ हो सकता है। सीओ उझानी विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें