फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल लेकर भागते बदमाशों ने होमगार्ड को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती (बदायूं)। चोरी करने के बाद माल लेकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों ने बदायूं-बिजनौर हाईवे पर मंगल बाजार चौराहे पर गुरुवार रात रोकने की कोशिश करने पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के प्लाटून कमांडर और जवान पर फायरिंग कर दी। इससे पेट में दो गोली लगने से होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि प्लाटून कमांडर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जान गंवाने वाला होमगार्ड छत्रपाल सिंह (47) पुत्र कोमिल जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करियावैन के रहने वाले थे और उघैती थाने में तैनात थे। गुरुवार रात होमगार्ड के प्लाटून कमांडर राजेंद्र और छत्रपाल सिंह की ड्यूटी बदायूं-बिजनौर हाईवे पर उघैती कस्बे में मंगल बाजार चौराहे पर थी। उघैती थाने से तीन सौ मीटर दूर ओमप्रकाश के कंप्यूटर कोचिंग सेंटर और पुष्पेंद्र के बंद मकान से चोरी करने के बाद रात करीब ढाई बजे दो बाइक से चार बदमाश चोरी के सामान समेत मंगल बाजार होकर भाग रहे थे।
राजेंद्र और छत्रपाल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। छत्रपाल ने दौड़कर एक बदमाश को पकड़ भी लिया। साथी को छुड़ाने के लिए दूसरे बदमाश ने तमंचे से गोलियां चला दीं। दो गोली छत्रपाल के लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। वहीं राजेंद्र जमीन पर बैठ जाने से गोली लगने से बाल-बाल बच गए। बाद में राजेंद्र ने घटना की सूचना उघैती थाने में दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन

घायल छत्रपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जानकारी मिलने पर आईजी ध्रुवकांत ठाकुर, एसएसपी अशोक कुमार, एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ओर सीओ इरफान नासिर ने मौका मुआयना किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छत्रपाल को दो गोलियां लगी थीं।
वर्जन--     
बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। चारों बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। वे कहीं दूर के नहीं आसपास गांवों के हैं और सभी चोर हैं। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।       
विज्ञापन

-अशोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें