फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलह तस्कर गिरफ्तार, देशी पस्टिल व तमंचे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23
विज्ञापन

तस्कर गिरफ्तार, देसी
पिस्टल, तमंचे बरामद
तीन बरेली तो एक रहने वाला है एटा जिले का
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। होली पर सिविल लाइन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने बरेली रोड स्थित एक ढाबे के पास पिकअप में बैठे चार लोगों को दबोच लिया। उनके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद हुए। पकड़े गए तीन लोग बरेली जिले के और एक एटा का रहने वाला है। उनके पास से एक गाड़ी भी बरामद हुई है। एसपी सिटी कमल किशोर ने पुलिस टीम को शाबासी दी।
पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसपी सिटी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन इंपेक्टर देवेश सिंह पुलिस टीम के साथ बरेली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि बरेली-बदायूं रोड स्थित ढाबे के पास एक पिकअप गाड़ी में कुछ लोग हैं जो हथियारों की खरीद-फरोख्त करना चाहते हैं। पुलिस ने गाड़ी में सवार चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम श्रीपाल पुत्र मंगलसेन, महेंद्र पुत्र वेदराम, धर्मेंद्र पुत्र लटूरी निवासी-ग्राम प्रेमराजपुर, थाना भमौरा जिला बरेली और चौथे ने अपना नाम मंशाराम पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम गढ़िया शाहपुर थाना जैथरा जिला एटा बताया। इनके कब्जे से पुलिस ने देसी पिस्टल, कारतूस, देसी तमंचा 315 बोर नौ, एक गाड़ी टाटा पिकअप बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि यह लोग हथियारों की खरीद-फरोख्त करते हैं। चारों ने पूछने पर बताया कि वह एटा के परौली से पिस्टल 20 हजार और 21 सौ रुपये प्रति तमंचा खरीद कर लाए थे। पिस्टल 30 हजार और तमंचा साढ़े चार हजार रुपये में बेचने का सौदा हो चुका था। खरीदार आने वाले थे। इन चारों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह, दरोगा राजीव सिंह राठी, संजय कुमार सिंह, सिपाही अजीत सिंह, रामवरन सिंह, अवनीश कुमार, अरविंद कुमार, आनंद तोमर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें