फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आए 3 लोग, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
होली पर्व के दिन जहां लोग रंगों के जश्न में डूबे हुए थे, वहीं तीन लोग एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आए गए। इससे तीनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस थाना रामपुर के तहत वजीर बावड़ी के पास शुक्रवार को यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

घायलों को खनेरी अस्पताल लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस थाना रामपुर से मिली सूचना के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद तीन लोग वजीर बावड़ी से नोगली की ओर जा रहे थे। इतने में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया, जिसकी चपेट में तीनों लोग आ गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देविंद्र उर्फ राजू, निवासी थांटी, रामपुर के रूप में हुई है, जबकि घायलों में बाप-बेटा शामिल हैं। इनकी पहचान झारखंड निवासी बुधुआ और पुत्र सुखना के रूप में हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने निरसू के आसपास पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पहुंचाया। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने मामले पुष्टि की। कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें