फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा भरते वक्त फटा एयर सिलेंडर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/उसहैत। हवा भरते वक्त एयर सिलेंडर फटने से युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशतजदा हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना उसहैत के वार्ड नंबर सात में रहने वाले मुस्ताक का 17 वर्षीय बेटा कासिम कस्बे में ही सोत नदी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के टायरों के पंचर जोड़ने का काम करता था। रविवार सुबह लगभग 11 बजे कासिम एयर टैंक में हवा भर रहा था, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ एयर टैंक फट गया। इसे देख आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। एयर सिलेंडर फटने के कुछ देर बाद स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल कासिम को अस्पताल ले जाने के लिए दौड़े, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कासिम की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें