फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ीं बालू भरी पांच-ट्रेक्टर-ट्रॉलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली पुलिस ने बुर्राफरीदपुर रोड की ओर से निकली सफेद बालू भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ की गई, लेकिन तीन चालक लोडिंग की रसीद नहीं दिखा पाए। हालांकि इस वक्त कछला क्षेत्र में खनन नहीं चल रहा है, लेकिन डंपिंग ग्राउंड की ओर से ये ट्रॉलियां नहीं निकली थीं। इसकी शिकायत बिल्सी क्षेत्र के भाजपा विधायक आरके शर्मा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कादरचौक क्षेत्र के गांव जोरीनगला के आसपास इलाके में बालू खनन की आशंका के बीच पुलिस ने रविवार सुबह में बुर्रा रेलवे फाटक के पास एक-एक करके पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया। उनके चालकों से बालू लोडिंग की रसीद दिखाने को कहा गया, लेकिन किसी के भी पास रसीद नहीं थी। भनक लगते ही ट्रैक्टर मालिक भी मौके पर पहुंच गए। बाद में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल ने बताया कि जो ट्रॉलियां छोड़ी गई हैं, उनके चालकों ने लोडिंग की रसीद दिखा दी थी।
पुलिस ने तीनों ट्रॉलियों को सुबह में कोतवाली गेट पर लाकर खड़ा कर दिया। तीनों ट्रैक्टर चालकों ने भी रसीद मालिक के पास बताकर लाकर दिखा देने की बात कही है, लेकिन शाम तक उनमें से कोई भी कोतवाली नहीं पहुंचा। बता दें कि पिछले दिनों के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बदायूं पहुंचने पर बिल्सी के भाजपा विधायक आरके शर्मा ने अवैध खनन का मामला बताते हुए शिकायत की थी। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें