फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंवर्टर की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 23 Dec 2014 12:40 AM IST
बिसौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रा बैट्री सेंटर में लगी भीषण आग में करीब चार लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सेंटर मालिक ने रंजिशन आग लगाए जाने की बात कही है। थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

हाईवे पर इस्लामनगर चौराहे के समीप स्थित मिश्रा बैट्री सेंटर में रविवार की रात को अचानक आग लग गई। सोमवार को दिन निकलने पर राहगीरों ने फोन पर सेंटर के मालिक संजीव मिश्रा को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही श्री मिश्रा दुकान पर आ गए। काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक बैट्री, इंवर्टर, स्टेबलाइजर आदि जलकर राख हो गए। जो कुछ सामान बचा, वह पिघल गया। संजीव मिश्र ने बताया कि पूरी दुकान में बिजली व्यवस्था सुचारू है। यह देखकर लगता है कि आग रंजिशन लगाई गई है। उन्होंने करीब चार लाख रुपये का नुकसान होना बताया है। घटना की थाने में तहरीर दी है।
पहले भी लग चुकी है आग
बिसौली। यहां पहले भी आग लग चुकी है, जिससे दो दुकानें राख हो गई थीं। बता दें कि कुछ साल पहले पड़ोस के भुवनेश गुप्ता की दुकान और दीपक के गोदाम में भी आग लग गई थी। आग ने सब कुछ राख कर दिया था। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड न होने के कारण आग की घटनाओं में नुकसान हो जाता है। लोगों ने दमकल गाड़ी नगर में खड़ी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें