फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचर खड़े ट्रक से 39 गोवंशीय पशु बरामद

Sat, 06 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं-बिजनौर हाईवे पर पंचर खड़े ट्रक से पुलिस ने 39 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। बताया जाता है कि इन पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा था। टायर पंचर होने पर पशु तस्कर ट्रक खड़ा करके भाग गए। ट्रक में दम घुटने से 14 पशुओं की मौत हो गई। बरामद पशुओं को पुलिस ने ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन

बिल्सी थाने के सब इंस्पेक्टर एके त्यागी गुरुवार रात हमराहों के साथ रोड गश्त पर थे। उनको हाईवे पर रोड किनारे एक ट्रक खड़ा दिखा। ट्रक के आस-पास कोई नहीं था। शक होने पर ट्रक की तलाशी ली तो उसमें गोवंशीय पशु भरे हुए थे। पुलिस ने ट्रक से कुल 39 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। इनमें 14 की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। मरे हुए पशुओं को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दफन करा दिया। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। एसओ एनपी सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ट्रक पंचर न होता तो नहीं बरामद होते पशु
बदायूं। गोवंशीय पशुओं की तस्करी और वध रोकने के लिए पुलिस कितनी संजीदगी से काम कर रही है इसका अंदाजा जिले में बड़े पैमाने पर हो रही पशु तस्करी से लगाया जा सकता है। बिल्सी थाना क्षेत्र में बिजनौर-बदायूं हाईवे पर अगर गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पंचर न हुआ होता तो शायद यह ट्रक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ता। ट्रक के दो पहिए पंचर होने की वजह से पशु तस्कर ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गए। पिछले महीने दातागंज में भी गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक सिर्फ इसी वजह से पकड़े गए थे क्योंकि वह खराब हो गए थे। 
विज्ञापन

 
भाजपाइयों ने जताया पशु तस्करी पर गुस्सा
बिल्सी। गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़े जाने की सूचना पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष विवेक राठी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने पशु तस्करी पर गुस्सा जताया और मामले में तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें