फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने में 35 लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 20 Jan 2015 12:05 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी का शव हाईवे पर रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पांच लोगों को नामजद किया गया है। इन लोगों ने 18 जनवरी की सुबह बरेली-मथुरा हाईवे पर कचहरी के पास शव रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


मूसाझाग थाने के गांव हसनपुर निवासी संगीत की 17 जनवरी की रात संदिग्ध हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने दुर्घटना में मामला दर्ज कर लिया था। रविवार को इनके परिवार वालों ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाते हुई हाईवे जाम कर दिया था। करीब एक घंटे हाईवे जाम रहा था।

इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रहलादपुर के सुधीर पाठक, सुबोध पाठक, हसनपुर के मुकेश गुप्ता, मनोज गुप्ता और पवन गुप्ता को नामजद करते हुए 35 लोगों के खिलाफ हाईवे जाम करने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें तीस लोग अज्ञात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें