फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने जहरीला पदार्थ खाया, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में अलग-अलग जगह रहने वाले तीन युवकों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कसबा शेखूपुर निवासी अरुण (18) पुत्र वीरेंद्र ने मंगलवार रात घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम खुनक निवासी छोटे सिंह (35) पुत्र श्याम सिंह ने मंगलवार रात जहर खा लिया। इधर, कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बावट निवासी धीरज (18) पुत्र बाबू सिंह ने भी घरेलू कलेश के चलते जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उनके परिवार वालों ने तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें