फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा नगला में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। सोमवार को थाना क्षेत्र के कान्हा नगला के जंगल में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम विलहत निवासी वालिस्टर सिंह के मुताबिक 20 फरवरी को पशुशाला से उनकी गाय चोरी हो गई थी। तभी से वह गाय की तलाश कर रहे थे। सोमवार दोपहर उन्हें सूचना मिली कि कान्हा नगला के जंगल में गोवंशीय पशु के कुछ अवशेष पड़े हैं। वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दावा किया कि उनकी चोरी हुई गाय के अवशेष हैं। चोर उनकी गाय चोरी करके कान्हा नगला के जंगल में लाए होंगे और उसके बाद गाय की हत्या कर दी। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने अवशेष बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वालिस्टर सिंह ने कान्हा नगला निवासी छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इससे लोगों में आक्रोश फैल रहा है लेकिन देर शाम तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर धीरज सोलंकी ने बताया कि गाय चोरी की तहरीर मिली है और कुछ अवशेष मिले हैं। अभी इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें