फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी हजरतपुर में बिना काम कराए निकाल लिया भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हजरतपुर में दो साल पहले अधूरे कामों को पूरा कराने के लिए 2.70 लाख की धनराशि मिली थी, लेकिन काम कराया नहीं गया और भुगतान निकाल लिया गया। कई बार इसकी शिकायत भी हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हजरतपुर सिर्फ नाम का ही है। वर्तमान में यहां पर न तो डॉक्टर और न ही फार्मासिस्ट तैनात हैं। सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे ही यह चल रहा है। कुछ साल पहले बने इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट, पांच सौ मीटर सड़क और खिड़कियों पर 270 शीशे लगने के लिए दो लाख 70 हजार रुपये मिले थे। धनराशि मिलने के बाद भी कोई काम आज तक नहीं कराया गया। इसकी शिकायतें हुईं, लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। बताते हैं कि जिसे काम कराने की जिम्मेदारी मिली थी उसने बिना काम कराए ही भुगतान निकाल लिया।
----------------------
बिना काम कराए भुगतान निकाल लेना गंभीर मामला है। इस मामले को लेकर डीएम से मिलेंगे और जांच के लिए एक प्रशासनिक कमेटी बनवाने का अनुरोध करेंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें