फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जोती पट्टे की जमीन तो कर लिया दबंगों ने कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रिटायर्ड फौजी ने एक ग्राम प्रधान पर पट्टे की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने खेतों की दो साल जुताई नहीं कराई। इस पर प्रधान ने असलहों के बल पर खेतों में सरसों की बुवाई करा दी। शिकायत मिलने पर डीएम ने मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी महेश चंद्र शर्मा रिटायर्ड फौजी हैं। उन्होंने डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि उझानी तहसील क्षेत्र के ग्राम उलाई खेड़ा में उनके नाम 11 बीघा जमीन पट्टे की जमीन है। उनके बेटे पीयूष कुमार, भाई रमेश चंद्र शर्मा, भतीजे प्रदीप कुमार और दूसरे भाई दिनेश चंद्र के नाम भी 11-11 बीघा जमीन है। आरोप है कि उन्होंने करीब दो साल उन खेतों की जुताई बुवाई नहीं की थी। तभी से खेत खाली पड़े थे। अब ग्राम प्रधान और अन्य लोगों ने खेतों की जुताई करवा कर सरसों की फसल बो दी है। इस मामले की कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें