फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इलाज
विज्ञापन

से महिला की मौत
पति ने थाने में दी तहरीर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजरिया (बदायूं)। गुरुवार शाम धर्मपुर गांव में एक महिला की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। परिवार वालों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी सरनाम सिंह का आरोप है कि गुरुवार दिन में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 42 वर्षीय पत्नी ओमवती गांव के ही झोलाछाप से बुखार की दवा लेने गई थी। जैसे ही ओमवती दवा लेकर घर लौटी कि उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार वाले उसकी हालत देखकर घबरा गए और उसे तुरंत मुजरिया के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का आरोप है कि झोलाछाप ने ओमवती को इंजेक्शन लगाया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। सरनाम सिंह ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें