फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने आए युवक की धुनाई, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने आए युवक
विज्ञापन

की धुनाई, पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कस्बे के मोहल्ले में सोमवार तड़के एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। परिवार वालों ने उसे घर में ही दबोच लिया और उसकी धुनाई लगा दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सहसवान निवासी एक युवक का उझानी कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक सोमवार सुबह करीब चार बजे अपने दो दोस्तों के साथ बाइक लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। चर्चा है कि युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया। जबकि उसके दोस्त बाहर सड़क पर खड़े रहे। उस समय काफी अंधेरा था। युवक ने चुपके से अपनी प्रेमिका को दबोच लिया, जिससे वह चीख पड़ी। इससे परिवार वालों की आंख खुल गई। उन्होंने घर में ही युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर घर के बाहर खड़े दोस्त मौका पाकर वहां से फरार हो गए। परिवार वालों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। उसके बाद परिवार वालों ने युवक पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। चर्चा है कि युवक और युवती आपस में शादी की तैयारियों में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें