फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.50 लाख रुपये का माल लूट ले गए बदमाश

Sat, 08 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
उसहैत के बची गांव में किसान के घर लूटपाट 3
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव बची में किसान के घर पर धावा बोलकर आधा दर्जन नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने नकदी और जेवर समेत करीब 3.50 लाख रुपये का माल लूट लिया। वारदात गुरुवार रात हुई। शुक्रवार को खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना तो किया, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का दावा है कि यह चोरी का प्रयास है। पड़ताल में पता लगा है कि शोर-शराबा होने पर चोर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

उसहैत थाने के गांव बची निवासी चरन सिंह यादव गुरुवार को बदायूं आया हुआ था। घर पर महिलाएं और बच्चे अकेले थे। रात में करीब 12 बजे पांच-छह नकाबपोश सशस्त्र बदमाश उसके घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में घुसते ही महिलाओं और बच्चों को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट की। यहां से 15 हजार रुपये नगदी समेत एक सोने की चेन, दो जोड़ी झाले, तीन सोने के टीका, एक सोने की अंगूठी, चार चूड़ी, एक जोड़ी कुंडल, चांदी के तीन विछुआ, तीन जोड़ी पाजेब समेत करीब 3.50 लाख रुपये का माल लूट लिया। 
लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। भागते समय दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की। बदमाशों के जाने के बाद परिवार वालों ने रात में ही खबर चरन सिंह को दी। वह भी घर पहुंच गया। उसने घटना के बारे में पुलिस को बताया। खबर मिलने पर थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। चरन सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

पड़ताल में पता लगा है कि यह चोरी का प्रयास था। परिवार के लोग घर की छत पर सो रहे थे। गांव के लोगों से भी पता किया गया। कोई फायरिंग नहीं हुई है। फिर भी जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-हरिभान सिंह राठौर, एसओ उसहैत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें