फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। क्षेत्र में एक शोहदे से परेशान युवती का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। शोहदा पहले उसकी शादी तुड़वा चुका है। अब आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पिता ने शोहदे समेत उसके तीन अन्य भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसएसआई अमरपाल सिंह यादव के मुताबिक कई दिन पहले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि उसके तीन बेटे और बेटी है। तीनों बेटे बाहर पढ़ाई कर रहे हैं। घर पर उसकी पत्नी और बेटी रहती है, जिसका रिश्ता उसने एक गांव में तय कर दिया था। तीन फरवरी को गांव के एक युवक ने होने वाले दामाद के मोबाइल पर कॉल की और उसे बताया कि वह उनकी लड़की से शादी न करे। पिछले एक साल से उसका उससे संबंध चल रहा है। वह उससे जबरन शादी कर लेगा। घर में इसकी चर्चा हुई तो उनकी लड़की ने बताया कि आरोपी काफी समय से उसको डरा धमका कर शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने कुछ आपत्तिजनक फोटो भी बना लिए हैं। किसी को बताने पर धमकी भी दी थी। इससे युवती का रिश्ता टूट गया। पिता ने आरोपी राजेश और उसके सगे भाई पप्पू, गुड्डू और राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें