फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय बीमारी से कई पशुओं की मौत, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव(बदायूं)। क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में पशुओं में रहस्यमय बीमारी फैल गई है। इससे अब तक गांव में अब तक एक दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही पशुओं की मौत से पशु पालक दहशत में हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अब तक पशु चिकित्सा विभाग ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

कुंवरगांव के गांव प्रहलादपुर में करीब 15 दिन पहले पशुओं में रहस्यमय बीमारी फैली थी। गांव के नंदराम की तीन भैंस, बबलू की एक भैंस, दुलार की एक भैंस, खेमकरन की तीन भैंस, मनोहर, महेश और प्रकाश की एक-एक भैंस की अब तक मौत हो चुकी है। इससे गांव के पशुपालकों और किसानों में दहशत है। गांव के लोगों का कहना है कि इस बारे में पशु चिकित्सा विभाग को भी खबर दी गई। इसके बाद भी पशु चिकित्सा विभाग ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें