फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगथरा के दो घरों में चोरी, एक में लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम अंगथरा में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया और हजारों का सामान चोरी कर लिया। इस दौरान चोरों ने एक महिला को डंडा मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

चोरों ने सबसे पहले वकाउल्ला के घर में चोरी की। उस वक्त वकाउल्ला अपने परिवार के साथ गहरी नींद में सो रहा था। चोर उसके घर से सात हजार रुपये और एक मोबाइल समेत कपड़े चोरी करके ले गए। इसके अलावा चोर गुड्डू खां के घर से 12 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण और कपड़े चोरी करके ले गए। उसी समय घर की सदस्य अफसाना की आंख खुल गई। उसने शोर मचाने का प्रयास किया। तभी चोरों ने उसे डंडा मारकर घायल कर दिया। वहीं गांव के जमाल अली का कहना है कि चोर उसके घर से छह सौ रुपये और कपड़े चोरी करके ले गए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें