फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, शोहदे की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। नगर में स्कूल जा रहीं दो छात्राओं से छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया। छात्राओं के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। इससे मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कसबा निवासी दो छात्राएं शनिवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रहीं थीं। उनके साथ अन्य छात्राएं आगे-पीछे चल रहीं थीं। तभी रास्ते में विद्युत उपकेंद्र रोड पर एक मनचला युवक आया और दोनों छात्राओं पर फब्तियां कसने लगा। आरोप है कि उसने अश्लील हरकतें भी कीं। इस दौरान कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने युवक की हरकतों को देख लिया और उसे पकड़ लिया, फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। उसके बाद कई लोगों ने अपने हाथ साफ कर लिए, जिससे युवक भी घायल हो गया। उस समय किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने बमुश्किल भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाया। उसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने एक छात्रा के भाई की ओर से मतलूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें