फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना आखिरकार दो लोगों को महंगा पड़ ही गया। दोनों युवकों ने धोबी समाज के बारे में आपत्तिनक पोस्ट डाली थी। पुलिस ने मंगलवार सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दो दिन पहले संत गाडगे समाजोत्थान समिति की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। आरोप लगाया गया था कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी ऋतुराज सिंह पुत्र वीरेंद्र पालसिंह और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय निवासी रिंकू वर्मा पुत्र हीरालाल ने फेसबुक पर धोबी समाज के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट डालकर पूरे समाज को अपमानित किया है। उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। समिति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 153ए, 504, 505, 506, 34 आदि के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने दबिश देकर ऋतुराज सिंह और रिंकू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इधर, पुलिस ने मौर्य समाज के बारे में डाली गई पोस्ट पर जांच शुरू कर दी है। अभी उसमें आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें