फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मीटर उखाड़े, 30 दिन को बिल जमा करने का दिया समय

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2
विज्ञापन


17 मीटर उखाड़े, बिल जमा करने के लिए 30 दिन दिए
-बिल जमा नहीं करने पर कटेगी आरसी
-50 हजार से अधिक के बकाया वालों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पावर कारपोरेशन की ओर से शहर में 50 हजार से अधिक रुपये के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक बकायेदारों के मीटर उखाड़ लिए गए। साथ ही बकायेदारों को 30 दिन के अंदर बिल जमा करने को अल्टीमेटम दिया गया। चेतावनी दी गई है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो उनकी आरसी काट दी जाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में 50 हजार से अधिक के बिजली बिल के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बकायेदार मिलने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत ही उनकी बिजली की लाइन काट दी। टीम में शामिल एसपी पांडेय, पवन कुमार, डीके चौरसिया, सुनील कुमार मोहल्ला नेकपुर, बालाजी नगर, मंडी समिति पहुंचे। यहां पर 17 बकायेदारों के मीटर उखाड़े गए। साथ ही हिदायत दी कि 30 दिन के अंदर वे अपना बकाया बिल जमा कर दें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ आरसी काट दी जाएगी। कहा कि जो बकायेदार हैं, वे जल्द से जल्द अपना बिजली का बिल जमा कर दें। अन्यथा जो भी दिक्कत होगी, उसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें