फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बाइक चोरी, ऑटोलिफ्टर गैंग ने उड़ाई नींद

विज्ञापन
bike thief
विज्ञापन
फिर बाइक चोरी, ऑटोलिफ्टर गैंग ने उड़ाई नींद
विज्ञापन

बिसौली (बदायूं)। नगर में ऑटोलिफ्टर गैंग ने वाहन चालकों की नींद उड़ा रखी है। रविवार को कंप्यूटर सेंटर पर गए एक युवक की बाइक ऑटोलिफ्टर गैंग ने उड़ा दी। पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

नगर में बाइक चोरों की सक्रियता बढ़ने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। ऑटोलिफ्टर गैंग फिर से सक्रिय हो गया है। नगर के मोहल्ला साईं विहार स्थित एक कंप्यूटर सेंटर के बाहर खड़ी बाइक चोरों ने उठा ली। बाहर आने पर बाइक स्वामी मोहल्ला गुलाबबाग निवासी युवक पवन शर्मा ने अपनी बाइक गायब देखी तो उसके होश उड़ गए। युवक ने यहां-वहां तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच पीड़ित ने यूपी 100 पर शिकायत की तो पुलिस ने मुआयना कर अपना पल्ला झाड़ लिया। कोतवाली पहुंचकर युवक ने तहरीर दी पर मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। नगर में एक साल में पचास से अधिक बाइक और अधिवक्ता शिवशंकर पाठक की कार चोरी हो चुकी हैं। पुलिस आज तक एक भी बाइक का पता नहीं लगा सकी है। पिछले दिनों पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के सदस्य बताकर छह लोगों जेल भेज दिया। बाकी सदस्य आज भी सक्रिय हैं। जनता में पुलिस की शिथिल कार्यशैली से रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें