फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू में महिला मरीज से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा

Mon, 05 Mar 2018 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

राजधानी के अस्पताल भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गए हैं। एलएनजेपी अस्पताल में कर्मचारी ने आईसीयू के अंदर महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान महिला की आंख खुल गई। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी कर्मचारी को पकड़कर पीटा।

विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान एहसान (32) के रूप में हुई है।वह अस्पताल में अनुबंध पर एक निजी कंपनी के लिए सफाई का काम करता है। आईपी एस्टेट थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक, सपना (30) (बदला नाम) परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। कुछ दिन पूर्व दिल्ली गेट स्थित एलएनजेपी अस्पताल में सपना का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है। आरोप है कि शनिवार सुबह एहसान की ड्यूटी आईसीयू में थी। वह सपना के बेड के पास पहुंचा और उससे छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान सपना की आंख खुल गई। छेड़छाड़ का आभास होते ही उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर सपना के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने एहसान को पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर पिटाई करने के बाद आईपी एस्टेट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें