फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के खिलाफ एक और मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। खाताधारकों के खातों से लाखों रुपये निकालने के बाद फरार चल रहे एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कादरचौक ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 531 ग्रामीणों को आवास स्वीकृत कर दिए गए थे। ज्यादातर लाभार्थियों के बैंक खाते ग्राहक सेवा केंद्र में थे। ग्राहक सेवा केंद्र संचालन खुड़वारा निवासी यादराम पुत्र भूपाल करता था। आवास योजना के लाभार्थियों को पिछले दिनों पहली किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये उनके खातों में भेजे गए थे। धोखाधड़ी करके ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने यह रकम खातों से निकाल ली। बीडीओ सच्चितानंद प्रकाश के आदेश पर पुलिस ने यादराम के खिलाफ एक रिपोर्ट दर्ज की थी। उसके खिलाफ गबन का एक और रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। फिलहाल ग्राहक सेवा केंद्र संचालक फरार है। एसओ बीपी सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें