फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालपुर ततेरा में आग से छह घर जले दो लाख से ज्यादा का हुआ नुकसान

Tue, 09 Dec 2014 12:23 AM IST
जरीफनगर (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मालुपर ततेरा में रविवार रात आग लगने से छह घर जल गए। घरों में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान आंका जा रहा है। एक परिवार में बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया दहेज का सामान भी जल गया।
विज्ञापन

मालपुर ततेरा में सबसे पहले आशाराम के घर में आग लगी। परिवार के लोग आग बुझा पाते उससे पहले ही लपटों ने विकराल रूप धारण कर महावीर, पार्वती, भीकम सिंह, चंपा देवी और गुड्डो देवी के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने एकत्र होकर कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन इस बीच घरों में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
तहसील प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, आग से सबसे ज्यादा नुकसान महावीर सिंह का हुआ है। महावीर सिंह की बेटी धर्मंती की शादी एक महीने बाद फरीदाबाद से होनी थी। इसी के चलते महावीर सिंह ने दहेज का सामान घर में इकट्ठा कर रखा था। हलका लेखपाल बलदेव सिंह ने बताया कि आग से दो लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें