फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और विवाहिता फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और विवाहिता फंदे पर झूली
विज्ञापन

उसहैत (बदायूं)। हजरतपुर और इस्लामनगर थाना क्षेत्र में दो विवाहिताओं की मौत को अभी 24 घंटे नहीं बीते थे कि उसहैत क्षेत्र में एक और विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी अखिलेश ने करीब तीन साल पहले अपनी 25 वर्षीय बेटी लक्ष्मी की शादी उसहैत के चेतराम नगला निवासी ओमपाल के साथ की थी। पिता अखिलेश का आरोप है कि जब से उनकी बेटी की शादी हुई थी तब से ससुराल वाले आए दिन उसे परेशान कर रहे थे। लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। इसके लिए वह लक्ष्मी के साथ मारपीट भी करते थे। बुधवार सुबह बेटी के ससुरालियों ने सूचना दी कि लक्ष्मी ने घर के अंदर फंदे पर झूलकर जान दे दी है। इसकी सूचना पर अखिलेश अपने बेटे मुकेश और अन्य लोगों के साथ चेतराम नगला पहुंच गए व पुलिस को सूचना दी। एसओ राजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में बुधवार देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें